Jaipur News: जयपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके में बुधवार को एक किराना कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। कारोबारी को लहूलुहान हालत में उसके परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल से एक वीडियो पुलिस को मिला है जिसमें वह बिजनेस में धोखा, कर्ज के बोझ तले दबे होने की बात कहता नजर आ रहा है।
जयपुर में बिजनेसमैन ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, अस्पताल की ओर से पुलिस को वारदात की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख के अनुसार, पानीपेच स्वर्णकार कॉलोनी स्थित नेहरू नगर निवासी व्यवसायी मनमोहन सोनी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।
