जयपुर: पुराने नौकर के बेटे ने ही किया था कारोबारी का अपहरण, 4 आरोपी अरेस्ट; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 08:14 PM IST

Jaipur: होटल कारोबारी के अपहरण के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फिरौती की रकम के 24 लाख नकद सहित पुलिस की नकली वर्दी, कार व दो देशी पिस्टल भी बरामद की है। अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाला मास्टर माइंड कारोबारी के पुराने नौकर का बेटा निकला।

KEY HIGHLIGHTS
  • हथियारों की नोक पर किया था कारोबारी का अपहरण
  • बदमाशों ने 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी कारोबारी से
  • घटना का मास्टरमाइंड कारोबारी के पुराने नौकर का बेटा निकला


Jaipur: राजधानी जयपुर में फिरौती को लेकर हुए एक कारोबारी के अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें घटना के मास्टरमाइंड समेत कुल 4 लोगों को अरेस्ट कर उनके कब्जे से 24 लाख नकद सहित दो देशी पिस्टल, एक कार व पुलिस की नकली वर्दी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी के अपहरण की घटना को उनके पुराने नौकर के बेटे ने ही अंजाम दिया था।

Jaipur News

जयपुर में होटल कारोबारी के अपहरण के 4 आरोपी अरेस्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

घटना राजधानी के शिप्रापथ थाना इलाके की है। जहां पर आरोपियों ने कारोबारी का अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। इसके बाद 50 लाख रुपए लेकर पीड़ित को छोड़ दिया था। डीसीपी योगेश गोयल के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, अपहरण से पहले उन्होंने कारोबारी की रैकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

End of Feed