जयपुर के कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, संदेश में लिखा 'तुम सभी लोग मौत के लायक'

Jaipur Hospitals Bomb Threat: राजस्थान के जयपुर में कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अस्पतालों को सुबह 7 बजे ई-मेल मिला जिसके बाद अस्पतालों में हड़कंप मच गया।

Jaipur Hospitals Bomb Threat: जयपुर में कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के मुताबिक, अस्पतालों को आज सुबह 7 बजे ई-मेल के जररिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद जयपुर के कई अस्पतासोम में हड़कंप मच गया। बम की धमकी मिलने के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया। जिन अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, उनमें सीके बिड़ला अस्पताल और मोनीलेक अस्पताल शामिल हैं।

Jaipur Hospitals Bomb Threat

जयपुर के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता अस्पतालों में पहुंच गया और उसने सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस ऑपरेशन में 3 घंटे लग सकते हैं। वहीं, जनता से अपील की जा रही है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दे और शांति बनाए रखे। घटना शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एंबियंस मॉल में बम की धमकी मिलने के एक दिन बाद हुई है।

End of Feed