क्राइम

Dehradun: देहरादून में लड़की से गैंगरेप, अपराधियों ने रोडवेज बस में घटना को दिया अंजाम; 6 गिरफ्तार

Dehradun: Crime: देहदादून में युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार जिस लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है वह मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से नाबालिग लड़की की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है।

Image

देहदादून में युवती से गैंगरेप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • 12 अगस्त की रात नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म
  • पुलिस कर रही मामले की जांच
  • दुष्कर्म के बाद युवती मानसिक स्थिति बिगड़ी

Dehradun Gangrape: उत्तराखंड रोडवेज की बस में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर और कंडक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से नाबालिग लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

आरोपियों से की जा रही पूछताछ

जानकारी के मुताबिक 12 अगस्त की रात को 12:30 बजे वह दिल्ली के आईएसबीटी से उत्तराखंड रोडवेज से देहरादून पहुंची थी। इसी दौरान आधी रात नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस मामले में देहरादून एसएसपी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आईएसबीटी स्थित सरोजिनी, सीडब्ल्यूसी (CWC) की पर्यवेक्षक ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह नाबालिग लड़की सुबह 2 से 2:30 के बीच बदहवास स्थिति में मिली थी। बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। शरीर पर भी कोई चोट या ब्लीडिंग नहीं दिखाई दी। बच्ची को हमने वेलफेयर सेंटर भेज दिया है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि किशोरी से पूछताछ की, लेकिन वह रोती रही। उसने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। मामले की गंभीरता देख हेल्पलाइन की टीम किशोरी को बालिका निकेतन ले गई और उसकी काउंसिलिंग कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article