Jaipur Crime News: जयपुर में 11 साल का बच्चा भिड़ा चोर से, घायल हुआ पर हिम्मत नहीं हारी, यह है पूरी घटना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 03:50 PM IST

Jaipur: शहर के करधनी थाना इलाके के हरि नगर स्थित गोकुलपुरा में घर में घुसे एक चोर को ललकारते हुए मासूम उससे भिड़ गया। उस पर बदमाश ने सरिये से हमला भी किया मगर उसने चोर को कस कर पकड़ लिया। बाद में चिल्लाने पर चोर घबराकर मौके से फरार हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर में घुसे एक चोर को ललकारते हुए 11 वर्ष का मासूम उससे भिड़ गया
  • बदमाश ने सरिये से हमला भी किया मगर उसने चोर को कस कर पकड़ लिया
  • बाद में चिल्लाने पर चोर घबराकर मौके से फरार हो गया

Jaipur Crime News: राजधानी जयपुर में 11 वर्ष के बच्चे की बहादुरी के चर्चे जोरों पर है। मासूम ने अपने पिता की मेहनत की कमाई को चोरी से बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। घर में घुसे एक चोर को ललकारते हुए मासूम उससे भिड़ गया। उस पर बदमाश ने सरिये से हमला भी किया मगर उसने चोर को कस कर पकड़ लिया। बाद में चिल्लाने पर चोर घबराकर मौके से फरार हो गया। घटना शहर के करधनी थाना इलाके के हरि नगर स्थित गोकुलपुरा की है। मासूम को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके सिर व सीने पर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उसे इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। पीड़ित के पिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। अब मामले की जांच की जा रही है।

Jaipur Police

जयपुर में 11 साल का बच्चा भिड़ा चोर से, मौके से भागा बदमाश

करधनी पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के हरि नगर गोकुलपुरा निवासी सत्येंद्र शर्मा का 11 वर्षीय बेटा देवांश घर में खेल रहा था। उनकी पत्नी परीक्षा देने के लिए गई हुई थी। जबकि छोटा बेटा दिव्य अंदर कमरे में सो रहा था। इस बीच एक बदमाश घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा। इस पर देवांश ने उससे घर में आने का कारण पूछा तो बदमाश ने उसके सीने पर सरिए से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे देवांश जमीन पर गिर गया। मगर उसने चोर के पैर कसकर पकड़ लिए व जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद चोर ने उसके सिर पर वार किया व उठाकर घर के बाहर फेंक दिया। बाद में बदमाश घबराकर बाहर भाग गया। इसके बाद पड़ोसी मौके पर आए व मासूम के पिता को घटना की जानकारी दी।

End of Feed