Jaipur Airport पर बनाए सैंपलिंग काउंटर, बैंकॉक से आने वालों की होगी RT-PCR जांच, जानें- क्या है अब गाइडलाइन

Jaipur Covid Update: जयपुर एयरपोर्ट पर भी रैंडम सैंपलिंग व थर्मल स्क्रीनिंग को लेकर दो काउंटर शुरू किए गए हैं। हर इंटरनेशनल फ्लाइट के 2 प्रतिशत पैसेंजर्स की रैंडम कोविड जांच की जाएगी। इसे लेकर एयरपोर्ट के आगमन हॉल में अतिरिक्त सैंपलिंग काउंटर बनाए गए हैं। थाईलैंड से आने वाले हर पैसेंजर्स के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव होना आवश्यक है। जयपुर में शनिवार तक 17 नए केस पाए जाने के साथ ही राजधानी में अब कुल एक्टिव् केसों की संख्या बढ़कर 70 से अधिक हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टेस्ट के खर्चे का रिम्बर्समेंट करेगा नागरिक उड्डयन मंत्रालय
  • बैंकॉक से आने वाले पैसेंजर्स की होगी आरटी-पीसीआर जरूरी
  • एयरपोर्ट पर बनाए गए सैंपलिंग व थर्मल स्क्रीनिंग काउंटर

Jaipur Covid Update: चीन में भारी तबाही मचा रहे कोरोना के नए वेरिएंट से पूरी दुनिया खौफ की जद मे है। दुनिया के कई देशों ने इससे बचाव को लेकर अलर्ट मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। इधर, केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने चीन समेत दक्षिण एशिया के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जयपुर एयरपोर्ट पर भी रैंडम सैंपलिंग व थर्मल स्क्रीनिंग को लेकर दो काउंटर शुरू किए गए हैं।

Jaipur Covid Update

जयपुर एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग व थर्मल स्क्रीनिंग को लेकर दो काउंटर किए गए शुरू

एयरपोर्ट के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक हर इंटरनेशनल फ्लाइट के 2 प्रतिशत पैसेंजर्स की रैंडम कोविड जांच की जाएगी। इसे लेकर एयरपोर्ट के आगमन हॉल में अतिरिक्त सैंपलिंग काउंटर बनाए गए हैं। पैसेंजर्स की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद एयरलाइन की ओर से चुने गए 2 फीसदी पैसेंजर्स की जानकारी दर्ज कर सैंपल लेने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी। यदि पैसेंजर कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका नमूना जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा।

End of Feed