अय्याश बदमाश सेंट्रल जेल से सीधे पहुंचे होटल, गर्लफ्रेंड के साथ मना रहे थे रंगरेलियां; पुलिस-डॉक्टरों की खुली पोल

राजस्थान की जयपुर सेंट्रल जेल से जेल प्रशासन, पुलिसकर्मियों और एक डॉक्टर की मिलीभगत के चलते चार कैदियों ने इलाज के बहाने होटलों में अपनी महिला मित्रों से मिलने पहुंचे। फिलहाल, कैदियों के साथ साजिश में शामिल पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है।

जयपुर सेंट्रल जेल से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां बंद चार कैदियों को इलाज के नाम पर जेल से बाहर निकाला गया, जिसके बाद वे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दो होटलों में पहुंचे। यह घटना तब सामने आई जब जयपुर पुलिस ने चार कैदियों और चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कैदियों में रफीक, भंवर, अंकित, करण और जोगेंद्र शामिल हैं, जो विभिन्न अपराधों में बंद हैं। शनिवार को, ये सभी कैदी बीमारी का हवाला देकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर कैलाश ने उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर किया।

jaipur central jail

जयपुर सेंट्रल जेल (फाइल फोटो)

हिरासत में पुलिसकर्मी

जानकारी के मुताबिक, जेल के गार्ड ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जोगेंद्र को वापस जेल ले जाया गया, जबकि बाकी चार कैदी दो सिपाहियों की मदद से होटलों में पहुंचे। जांच में पता चला कि कैदियों ने जेल में एसटीडी सुविधा का उपयोग कर अपने परिचितों से संपर्क किया और इस साजिश को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चारों कैदियों और चार पुलिसकर्मियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या अन्य कैदी और जेल कर्मचारी भी इस गतिविधि में शामिल थे।

End of Feed