Jaipur News: जयपुर के इस गांव में दशहरे से 4 दिन पहले होता है रावण दहन, वैशाख तक जलता है पुतला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:32 PM IST

Jaipur: रेनवाल कस्बे में विजयदशमी से पहले ही दशानन का दहन किया जाता है। दशानन के पुतले के दहन का सिलसिला इलाके के गांवों में अलग-अलग तिथियों में वैशाख तक चलता है। सबसे आखिर में गांव नांदरी में होली के बाद वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को नृसिंह लीला व रावण के पुतले को जलाया जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. रेनवाल कस्बे में विजयदशमी से पहले ही दशानन का किया जाता है दहन
  2. दशानन के पुतले के दहन का सिलसिला इलाके के गांवों में वैशाख तक चलता है
  3. गांव नांदरी में वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को रावण के पुतले को जलाया जाता है

Jaipur News : राजधानी जयपुर के एक कस्बे में एक अद्भुत परंपरा बरसों से चली आ रही है। हालांकि ये जानने में थोड़ी अजीब लगती है, मगर सच है कि, रेनवाल कस्बे में विजयदशमी से पहले ही दशानन का दहन किया जाता है। नवरात्रि के 6वें दिन यानि की 4 रोज पहले आश्विन माह की षष्टमी को कस्बे में रावण का पुतला फूंका जाता है। इसके अलावा यहां की एक खास बात ये भी है कि, दशानन के पुतले के दहन का सिलसिला इलाके के गांवों में अलग-अलग तिथियों में मार्च तक चलता है। यहां के लोगों की मान्यता है कि, विजयदशमी को रावण दहन के बाद भी वह छह महीने तक जिंदा रहता है। इसलिए अलग- अलग तिथियों के हिसाब से उसका दहन किया जाता है।

22.

जयपुर के इस गांव में दशहरे से 4 दिन पहले होता है रावण दहन।

इन तिथियों पर होता है गांवों में दशानन का दहन

End of Feed