Jaipur Fraud Case: जयपुर में सास ने किया बहू पर केस, 57 लाख की ठगी का मामला, जानिए क्या है प्रकरण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 11:19 PM IST

Jaipur Police: जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक सास ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के पास केस दर्ज करवाया है। बहू पर 57 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़ित सास ने बहू को अपने पति की मौत का जिम्मेदार बताया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 69 वर्षीय सास ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप
  • बहू की वजह से ससुर की हो चुकी है मौत
  • पुलिस ने आरोपी बहू समेत तीन लोगों पर दर्ज किया है मामला


Jaipur News: जयपुर के करधनी थाने में एक बहू के खिलाफ उसकी सास की शिकायत पर लाखों की ठगी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। 69 वर्षीय वृद्धा ने अपनी बहू पर जो भी आरोप लगाए हैं उन्हें जानने के बाद पुलिस भी काफी हैरान हो गई है। पीड़ित सास ने अपनी बहू पर 57 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़पने के आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।

Jaipur Crime News

जयपुर में सास ने बहू पर 57 लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए केस कराया दर्ज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी शक्तिराज सिंह ने बताया है कि, गोविंदपुरा निवासी 69 वर्षीय महिला ने अपनी बहू सहित 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि, जालसाज बहू ने ससुर का मोबाइल फोन हड़प कर ओटीपी के जरिए खाते से लाखों रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए थे।

End of Feed