फोटो शूट का निकल गया भूत, एक तरफ ट्रेन थी एक तरफ खाई; 90 फीट से पत्नी का हाथ पकड़कर छलांग लगाई

राजस्थान के पाली में ट्रेन आती देख पति-पत्नी ने रेलवे पुल से छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए। दरअसल, दंपति रेलवे पुल पर फोटो शूट करवा रहा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई, जिससे जान बचाने के लिए दोनों 90 फीट गहरी खाई में कूद गए।

जयपुर: राजस्थान में पाली जिले के जोगमंडी रेलवे पुल पर फोटो शूट करवा रहे पति-पत्नी ट्रेन को आता देखकर घबरा गए और बचने के लिए उन्होंने करीब 90 फीट गहरी खाई में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोजत रोड के पास हरियामाली निवासी राहुल मेवाड़ा (22) और उनकी पत्नी जाह्नवी (20) गोरमघाट घूमने आए थे। वे जोगमंडी पुल पर मीटर गेज रेलवे लाइन पर टहल रहे थे, तभी कामलीघाट रेलवे स्टेशन से मारवाड़ पैसेंजर ट्रेन आ गई।

couple jumped off the bridge

पाली में पुल से कूदे दंपति

हालांकि, ट्रेन की गति धीमी थी और वह पुल पर रुक गई, लेकिन तब तक युगल घबरा कर पुल से नीचे कूद चुका था। रेलवे पुल के पास उनके दो रिश्तेदार भी मौजूद थे, लेकिन वे ट्रैक पर नहीं थे। वे फोटो और वीडियो क्लिक कर रहे थे, जबकि राहुल और जाह्नवी रेलवे ट्रैक पर चल रहे थे। युगल के पुल से कूदते समय का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो घटना के समय रिश्तेदार के मोबाइल फोन में रिकार्ड हो गया।

End of Feed