Barmer News: बाड़मेर में भारत-पाक सीमा के पास मिला हथियारों का जखीरा, जांच में जुटी एजेंसियां

Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में भारत-पाक सीमा के पास रेत के टीले में दबा हुआ हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। गणतंत्र दिवस से भारी मात्रा में मिले हथियार एक संवेदनशील मामला है। बीएसएफ और पुलिस समेत अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई है।

Barmer News: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के बाड़मेर में जमीन में दबाया गया हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सूत्रों ने बताया कि सीमा पर बाड़ के पास रेत में छिपाए गए नौ एमएम की चार ग्लॉक पिस्टल, आठ मैगजीन और 78 कारतूस बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि सीमा पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर तलाश अभियान शुरू किया गया और बाड़मेर में जमीन में दबाया गया हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।

Barmer News

बाड़मेर में भारत-पाक सीमा के पास मिला हथियारों का जखीरा

बाड़मेर में जमीन से मिला हथियारों का जखीरा

बीएसएफ (गुजरात फ्रंटियर) के एक सूत्र ने बताया कि सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर हमने सूचना के आधार पर शुक्रवार को बीजराड़ पुलिस थाना क्षेत्र में भभुते की ढाणी के पास तलाश अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान, सीमा पर बाड़ से थोड़ी दूरी पर रेत के टीले में छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। उन्होंने कहा, "माना जा रहा है कि हथियारों को पाकिस्तान से तस्करी कर भारत लाया गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।"

End of Feed