Holi Festival 2023: राजस्थान के इस इलाके में जलते अंगारों से खेलते हैं होली, तो यहां बरसाते हैं पत्थर, जानिए इस अद्भुत परंपरा के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2023, 06:05 PM IST

Holi Festival 2023: डूंगरपुर में होली मनाने का अंदाज सुन आप खुद हैरान रह जाएंगे। इस जिले में कहीं अंगारों पर डांस कर तो कहीं पत्थर मार कर होली मनाने की अपनी एक अलग ही परंपरा है। गांव कोकापुर में होली के त्योहार पर होलिका दहन के बाद उसमें सुलगते अंगारों पर चलने की परंपरा है। जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। इलाके के लोगों के मुताबिक, ये रवायत सदियों से चली आ रही है, जिसे आज भी यहां के ग्रामीण निभा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गांव में खुशहाली रहे इसलिए चलते हैं अंगारों पर
  • होली पर रंगों की जगह बरसते हैं पत्थर, बहते खून को मानते हैं शुभ
  • डूंगरपुर जिले में होते हैं ये दोनों अनूठे आयोजन


Holi Festival 2023: राजस्थान में होली की खुमारी अब लोगों के सिर चढ़ बोलने लगी है। वीरों की इस वसुधा पर फाग की मस्ती से सराबोर हर कोई ढफ पर फागुन के लोक गीतों पर झूम रहा है। आने वाले बुधवार को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाना है। मगर राजस्थान में होली मनाने के अपने ही अनूठे अंदाज है।

Rajasthan Burning Coal Dance

राजस्थान के डूंगरपुर में होली पर होता है अद्भुत अंगारा नृत्य (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यहां के हर अंचल में होली कई तरह की परंपराओं व रवायतों को समेटे है। कहीं गिंदड़ नृत्य तो कहीं गैर नृत्य तो कहीं हाथी पर होली। मगर प्रदेश के डूंगरपुर में होली मनाने का अंदाज सुन आप खुद हैरान रह जाएंगे। इस जिले में कहीं अंगारों पर डांस कर तो कहीं पत्थर मार कर होली मनाने की अपनी एक अलग ही परंपरा है। आपको होली के मौके पर बताएंगे इस इलाके की इस अजीबो गरीब प्रथा के बारे में।

End of Feed