Barmer News: राजस्थान के बाड़मेर में छात्र की पिटाई, टीचर हुआ सस्पेंड; मामला दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 08:36 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर में छात्र की पिटाई के आरोप में टीचर को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

Barmer News: राजस्थान सरकार ने बाड़मेर जिले के बाखासर थानाक्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को तीसरी कक्षा के बच्चे की पिटाई करने के मामले में बुधवार को निलंबित कर दिया। पुलिस ने बच्चे की पिटाई किए जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए छोटा हाथला गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक गणपत पातलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

rajasthan police

फाइल फोटो (पीटीआई)

छात्र की पिटाई

थानाधिकारी विशन सिंह ने बताया कि अध्यापक ने तीसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र को सोमवार को थप्पड़ मारा था, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मंगलवार शाम को आरोपी अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके और परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

End of Feed