जयपुर

PM Modi को लेकर सत्यपाल मलिक ने कर दिए कई बड़े खुलासे, कहा सावधान रहना चुनाव आने से पहले मोदी कोई न कोई खुराफात करेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 03:35 PM IST

सीकर के एसके ग्राउंड में जाट-मुस्लिम-मेघवाल सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सत्यपाल मलिक भी शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'हरियाणा के नूंह में हुआ दंगा सरकारी और प्रायोजित था।

Image

PM Modi को लेकर सत्यपाल मलिक ने कर दिए कई बड़े खुलासे, कहा सावधान रहना चुनाव आने से पहले मोदी कोई न कोई खुराफात करेंगे

Photo : BCCL

Satyapal Malik: मेघालय के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कई आरोप लगाए है। दरअसल, सीकर के एसके ग्राउंड में जाट-मुस्लिम-मेघवाल सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सत्यपाल मलिक भी शामिल हुए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'हरियाणा के नूंह में हुआ दंगा सरकारी और प्रायोजित था। केंद्र सरकार इसे अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा, भरतपुर और जयपुर तक फैलाना चाहती थी, लेकिन किसानों ने उनका साथ नहीं दिया तो दंगे नहीं फैले।'

'ये बहुत खतरनाक, निर्दयी और दुष्ट लोग हैं'

उन्होंने मणिपुर की घटना को लेकर पीएम मोदी पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 'मणिपुर में पीएम नरेंद्र मोदी गए तक नहीं।' आगे उन्होंने पीएम मोदी को हटाने की भी बात कही। ऐसे में उन्होंने कहा कि 'मेरे पैरों की हालत इतनी ज्यादा खराब है, लेकिन मैं इनको हटाने के लिए जगह-जगह जाऊंगा।' आगे उन्होंने दुष्ट भी बता दिया। कहा कि 'ये बहुत खतरनाक, निर्दयी और दुष्ट लोग हैं। इनको हटाना आपका कर्तव्य है। यदि यह सरकार नहीं बदली तो इस देश में खेती, फौजी और जो भी अच्छा है वह सब कुछ खत्म हो जाएगा।'

दिल्ली में की गई प्रेस कॉन्फेंस का दिया हवाला

आगे उन्होंने और भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चुनाव से पहले राम मंदिर पर बम फेंकने की बात भी कहा। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में की गई प्रेस कॉन्फेंस का हवाला देते हुए कहा कि 'दिल्ली में मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि सावधान रहना चुनाव आने से पहले मोदी कोई न कोई खुराफात करेंगे। राम मंदिर पर बम फिंकवा सकते हैं या बीजेपी के किसी नेता का कत्ल करवा कहीं दंगा करवा सकते हैं।'

हिन्दू-मुस्लिम पर की बात

हालांकि उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता की भी बात कही। इस पर मलिक ने कहा कि हिंदुस्तान का पूरा इतिहास हिंदू और मुसलमान की एकता का रहा है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में हिंदू-मुसलमान के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article