राजस्थान में जाने क्या दिख जाए! खाकी वाला बन गया लुटेरा, 12 स्टेट में तोड़ डाले कई एटीएम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2023, 08:41 PM IST

Rajasthan: दिल्ली क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल रहे असलूप खां ने एटीएम लूट का एक बड़ा गिरोह बना लिया। गिरोह ने देश के करीब एक दर्जन राज्यों में एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देकर करोड़ों की रकम उड़ा ली। हरियाणा के शाहपुर बावल के रहने वाले विनोद कुमार को इलाके के एसडीएम सर्किल से दबोचा गया था। बदमाश ने पुलिस को बताया कि, गिरोह का सरगना बर्खास्त हेड कांस्टेबल असलूप खां है व दूसरा सद्दाम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एटीएम लूट गिरोह का सरगना है दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल असलूप खां
  • एक दर्जन स्टेट में एटीएम लूट की वारदतों को अंजाम दिया है इस गैंग ने
  • गिरोह के बदमाशों पर मारपीट, लूट व हत्या जैसे संगीन अपराधों के मामले हैं दर्ज


Rajasthan: एक खाकी वाले के एटीएम लूट के मास्टर माइंड बनने की कहानी आपको हैरान कर देगी। अलवर पुलिस के हत्थे चढे़ गिरोह के एक गुर्गे ने पूछताछ में कई ऐसे खुलासे किए कि, पुलिस खुद दंग रह गई। पुलिस के मुताबिक, कभी दिल्ली क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल रहे असलूप खां ने एटीएम लूट का एक बड़ा गिरोह बना लिया। इसके बाद इस गिरोह ने देश के करीब एक दर्जन राज्यों में एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम देकर करोड़ों की रकम उड़ा ली।

Jaipur Crime News

अलवर पुलिस की गिरफ्त में 5 हजार का इनामी बदमाश विनोद कुमार

अलवर विहार थाने के एसएचओ जहिर अब्बास के मुताबिक, दो दिन पूर्व हरियाणा के शाहपुर बावल के रहने वाले विनोद कुमार को इलाके के एसडीएम सर्किल से दबोचा गया था। इस गिरोह के गुर्गे विनोद कुमार ने गत वर्ष फरवरी में इलाके में गैस कटर से एक एटीएम उखाड़ ले जाने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को आरोपी के इलाके में होने की जानकारी के बाद इसे गिरफ्तार किया गया है। इस पर पांच हजार का रिवॉर्ड घोषित था।

End of Feed