Jaipur: ट्रैफिक जाम और जलभराव की समस्या दूर करने को डिप्टी सीएम दीया कुमारी हुईं एक्टिव, अधिकारियों के साथ किया दौरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 10:35 PM IST

दिया कुमारी ने जाम की समस्या को हल करने के लिए फ्लाई-ओवर व रोड के चौड़ाई बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू किया जाए।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र विद्याधर नगर की ज्वलंत समस्याओं को हल करने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। शुक्रवार को दिया कुमारी ने सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे पर रोड नंबर 14 से लेकर हरमाड़ा तक लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया।

diya kumari

अधिकारियों के साथ ट्रैफिक का जायजा लेती हुईं दीया कुमारी

इसके साथ ही दिया कुमारी ने नेशनल हाईवे अथोरिटी के अधिकारियों के साथ 14 नंबर पुलिया से नींदड मोड़ और टोडी इलाके का भी मौका मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निजी उप-सचिव शैलेश शर्मा, एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर हरीश कुमार, प्रोजेक्ट डारेक्टर अजय आर्य व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।

End of Feed