जोधपुर में बजरी माफिया का आतंक, कांस्टेबल को डंपर से कुचला; मौत

राजस्थान के जोधपुर में कार्यरत कांस्टेबल को बजरी माफिया ने डंपर से कुचल दिया, जिससे उनकी मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत कांस्टेबल सुनील खिलेरी की बजरी माफियाओं द्वारा डंपर से कुचलने के बाद मंगलवार देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद बुधवार को जोधपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में उन्हें अंतिम सलामी दी गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव, डीसीपी वेस्ट राज ऋषिराज वर्मा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Death

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अवैध बजरी खनन के खिलाफ ड्यूटी पर थे तैनात

घटना दो दिन पहले लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब सुनील खिलेरी अवैध बजरी खनन माफिया के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान बजरी माफियाओं से जुड़े कुछ लोगों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण सुनील को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत से जोधपुर पुलिस और उनके परिवार में शोक की लहर है।

End of Feed