भगवान श्री राम की सबसे बड़ी विरोधी है कांग्रेस, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने साधा निशाना

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 25, 2022, 07:42 PM IST

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राम जन्मभूमि आंदोलन के खिलाफ थी, इसने वोट बैंक के लिए विभाजनकारी राजनीति का भी सहारा लिया। यह भगवान श्री राम की सबसे बड़ी विरोधी है।

जयपुर (राजस्थान) : राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान पर कांग्रेस पर निशाना साधा कि भगवा पार्टी ने राम और सीता को 'अलग' कर दिया है। एएनआई से बात करते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस अभी भी श्री राम पर अपना रुख तय नहीं कर पाई है। यह वही कांग्रेस है, जो कांग्रेस भगवान श्री राम की सबसे बड़ी विरोधी है। उन्होंने कहा कि 'जय श्री राम' के नारे पर कोई बहस नहीं है। सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस राम जन्मभूमि आंदोलन के खिलाफ थी, इसने वोट बैंक के लिए विभाजनकारी राजनीति का भी सहारा लिया। 'जय श्री राम' के नारे को लेकर कोई बहस नहीं है, क्योंकि यह हमारी सनातनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है।

Rajasthan BJP chief Satish Poonia

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया

साथ ही राजस्थान बीजेपी प्रमुख ने कथित परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर गहलोत सरकार पर भी हमला किया, जिसमें कांग्रेस शासन पर नकल माफिया को 'पोषित' करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं। लेकिन कांग्रेस सरकार में राजस्थान में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। राजस्थान सरकार ठगी माफिया को पालने और युवाओं के सपनों को कुचलने में लगी है।

End of Feed