Jodhpur News: भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने जब्त की 7 करोड़ की हेरोइन

जोधपुर में बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 7 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। जवानों ने सोमवार देर रात खजुआना में ड्रोन के जरिए भेजी गई 1.6 किग्रा हेरोइन को जब्त किया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

Jodhpur News: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशे की तस्करी की एक और कोशिश को बीएसएफ ने नाकाम कर दिया है। सोमवार को देर रात जोधपुर के खजुआना इलाके में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन के जरिए भेजी गई 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7 करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

CRIME

फाइल फोटो

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार बीएसएफ आईजी मदनलाल गर्ग ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि यह खेप कल रात करीब 1:30 बजे पड़ोसी मुल्क से ड्रोन के माध्यम से सीमा से लगभग ढाई किलोमीटर भीतर गिराई गई थी। अलर्ट बीएसएफ जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इस पैकेट को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed