Jaipur: 'होटल में बम...', ईमेल से दो प्रमुख होटलों को मिली धमकी; तीन मंत्री भी रहे मौजूद

Bomb Hoax Threat: जयपुर के दो प्रमुख होटलों में शनिवार को व‍िस्‍फोटक होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और इन होटलों को खाली करवाया गया। शहर में स्थित ‘हॉलिडे इन होटल’ को आज सुबह ईमेल के माध्यम से परिसर में बम होने की धमकी मिली।

Bomb Hoax Threat: जयपुर के दो प्रमुख होटलों में शनिवार को व‍िस्‍फोटक होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और इन होटलों को खाली करवाया गया। शनिवार को जब यह धमकी भरा ईमेल मिला उस समय राज्य सरकार के तीन मंत्री एक होटल में कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। हालांकि, होटल की गहन तलाशी ली गई,, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

Police

होटलों की गहन जांच में जुटी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला?

शहर में स्थित ‘हॉलिडे इन होटल’ को आज सुबह ईमेल के माध्यम से परिसर में बम होने की धमकी मिली। उस समय वहां एक कार्यक्रम चल रहा था। इसके मेहमानों में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्यमिता मंत्री के.के. बिश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक शामिल थे।

End of Feed