जन आक्रोश यात्रा से बीजेपी ने बनाया गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल, नए साल में तेज होगी कांग्रेस की घेरेबंदी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 1, 2023, 08:25 PM IST

राजस्थान में चुनावी साल का आगाज हो गया है और भाजपा ने गहलोत सरकार की घेरेबंदी तेज कर दी है। भाजपा जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में सफल नजर आई। अब तक ये यात्रा 2 करोड़ लोगों तक पहुंच गई है।

BJP Jan Aakrosh Yatra in Rajasthan: नववर्ष 2023 के आगमन के साथ ही राजस्थान में चुनावी साल का आगाज हो गया है। इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। भारतीय जनता पार्टी बीते वर्ष से ही राजस्थान में गहलोत सरकार को सत्ता से बाहर करने की तैयारियां में जुटी है और हर हाल में इस बार सत्ता पर काबिज होना चाहती है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को समय समय पर प्रशिक्षित करने का काम भी बीते वर्ष हुआ। 1 दिसंबर को बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ हुआ था और अब तक ये यात्रा 2 करोड़ लोगों तक पहुंच गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का दावा है कि यात्रा के दौरान गहलोत सरकार के खिलाफ 14 लाख शिकायतें मिली हैं।

जन आक्रोश यात्रा से बीजेपी ने बनाया गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल, नए साल में तेज होगी कांग्रेस की घेरेबंदी

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में आम जन की भागीदारी साफ नजर आई। यात्रा की सफलता से केंद्रीय नेतृत्व खुश है और जल्द गहलोत सरकार के खिलाफ एक बड़े अभियान की रूपरेखा बनाने के मूड में है। इस यात्रा का शुभारंभ जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया था। यात्रा के तहत पूरे प्रदेश में 200 विधानसभा क्षेत्रों तक 200 रथ भेजे गए। इस यात्रा में प्रत्येक रथ पर एक शिकायत पेटिका लगी थी, जिसमें उस गांव और विधानसभा के लोगों ने अपनी शिकायतों को रखा है। यह यात्रा 200 विधानसभाओं के गांव, तहसील, जिलों में होकर गुजरी है और तकरीबन 75 हजार किलोमीटर से अधिक का रास्ता तय कर चुकी है। यात्रा के अगले चरण में हर घर महासंपर्क व मिस्ड कॉल अभियान चल रहा है जिसके तहत भाजपा नेतृत्व डोर टू डूर संपर्क कर रहा है और पत्रक बांट रहा है।

End of Feed