Best Places to Visit Near Jaipur: राजस्थान के कोटपुतली शहर के करीब 15 किमी की दूरी पर अरावली की सुरमयी पहाड़ियों में स्थित है गांव कुहाड़ा के छापला वाले बाबा भैरव का मंदिर। वहीं मंदिर के यहां बनने के पीछे पौराणिक कथाओं के मुताबिक लोग बताते हैं कि, सोनगिरि पोषवाल नामक एक भक्त बाबा भैरव की प्रतिमा इस स्थान पर स्थापित करना चाहता था। प्रतिमा लाने के लिए वह काशी गया तो बाबा भैरव ने उसे सपने में उसके पुत्र की बलि देने की बात कही। इस पर सोनगिरी ने अपने पुत्र की बलि चढ़ा दी।
जयपुर के निकट गांव कुहाड़ा में छापाला वाले बाबा भैरव की प्रतिमा (फाइल फोटो)
इससे बाबा भैरव प्रसन्न हो गए व उसके पुत्र को फिर से जीवित कर दिया। इसके बाद उस भक्त ने बाबा भैरव की प्रतिमा पंचपीरों के साथ स्थपित कर दी। ग्रामीण बतातें हैं कि, यहां आने वाले श्रद्धालु पंचदेव खेजड़ी के पेड़ की पूजा करते हैं। अगर आप किसी धार्मिक पर्यटन स्थली पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये जगह आपके लिए सबसे बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। जयपुर से कुहाड़ा गांव की दूरी करीब 125 किमी है। जबकि कोटपुतली शहर यहां से 15 किमी दूर है। नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर है।
