Best Place To Visit In Jaipur: इस बार अगर आप विंटर वैकेशन को लेकर न्यू ईयर पर किसी खास जगह जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जयपुर में इससे बेहतरीन जगह हो ही नहीं सकती। आपने म्यूजियम तो कई जगह देखें होंगे, लेकिन राजधानी जयपुर में एक अनूठा म्यूजियम है, जिसे देख आपके मुंह से निकलेगा वाह!
जयपुर म्यूजियम में 111 किलो की रखी अंगूठी (फाइल फोटो)
गुलाबी नगरी के 3 एकड़ में फैले इस खजाना महल म्यूजियम में आपको दुनियाभर की 15 हजार से भी अधिक अनूठी व बेशकीमती वस्तुएं देखने को मिलेगी। कुछ वस्तु तो यहां पर 100 साल से भी अधिक पुरानी है। जानकारी के मुताबिक, इस म्यूजियम के निर्माण में करीब 6 करोड़ की रकम खर्च हुई है। तो फिर देर किस बात की अपने विंटर वैकेशन प्लान में जयपुर की इस जगह को शामिल कर इस बार न्यू ईयर पर इस जगह विजिट कर अपने यादगार पलों में इसे संजोएं।
