Rajasthan: बीचे रास्ते खत्म हुआ एंबुलेंस का तेल, धक्का लगाते रहे परिजन और मरीज ने तोड़ दिया दम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2022, 08:25 PM IST

Rajasthan: राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा का हाल बेहाल है। हाल ये है कि रास्ते में चलते-चलते एंबुलेंस का डीजल खत्म हो जाता है। जिसके कारण एक शख्स की मौत हो जाती है। सरकारी अधिकारी इस मामले में जांच की बात कह रहे हैं और सरकार कार्रवाई की बात कह रही है।

Rajasthan: राजस्थान में एक शख्स की मौत सही समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण हो गई है। शख्स के परिवार वाले कोशिश करते रहे लेकिन मरीज ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। हुआ यूं कि जिस एंबुलेंस से शख्स को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसका बीच रास्ते में ही तेल खत्म हो गया।

rajasthan ambulance

राजस्थान में सड़क पर खराब हुई एंबुलेंस (प्रतीकात्मक फोटो)

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से यह शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा जिले के दानापुर गांव में तेजिया नाम का 40 वर्षीय व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन एंबुलेंस बुलाकर मरीज को जिला अस्पताल ले जाने लगे। बांसवाड़ा से करीब 10-12 किलोमीटर दूर रतलाम रोड टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस अचानक रुक गई।

End of Feed