Rajasthan DA hike: केंद्र के बाद राजस्थान सरकार ने भी की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 12.40 लाख लोगों को होगा फायदा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 25, 2023, 07:53 PM IST

Rajasthan DA hike: महंगाई भत्ता में केंद्र सरकार की बढ़तरी के एक दिन बाद राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी डीए में 4 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान कर दिया। इसका फायदा 12.40 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा।

Rajasthan DA hike: राजस्थान सरकार ने शनिवार को राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। पेंशनरों और राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब 1 जनवरी, 2023 से 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। पहले उन्हें 38 फीसदी DA दिया जा रहा था। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस फैसले से करीब 8 लाख राज्य कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।

Rajasthan DA hike

राजस्थान में भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अलावा कार्य प्रभारित, पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर सालाना करीब 1,640 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा।

End of Feed