- राजस्थान सरकार ने देर रात 20 IAS और 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। वहीं, 5 जिलों के कलेक्टर और 6 जिलों में SP भी बदल दिए।
राजस्थान की बड़ी खबरें, 03 अक्टूबर 2023: रातों-रात 20 IAS और IPS अधिकारियों का तबादला, बर्खास्त मंत्री गुढ़ा के खिलाफ मामला दर्ज
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर में होने वाला आज का दौरा कैंसिल हो गया है। वहीं, इससे पहले मिशन 2030 को लेकर पर्यटन हितधारकों से चर्चा करने का कार्यक्रम तय हुआ था।
- राजस्थान में उदयपुरवाटी के सरकारी कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में हंगामा और मारपीट के मामले में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दें साथ ही उनके 15 समर्थकों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया गया है।
- राजस्थान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाड़मेर और जैसलमेर के दो दिन के दौरे पर है। बता दें आज उनका दूसरा दिन है। वहीं, इस दौरे को लेकर सियासी माहौल बना हुआ है।
- भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैफ अली नकवी ने भाजपा की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पास कर आम जनता को गुमराह कर रही है।
- हाथी दांत की तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बता दें हाथी दांत की तस्करी के मामले में 30 सितंबर को क्राइम ब्रांच और सविना थाना पुलिस ने CRPF के SI समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि वो इस दांत को करोड़ों रुपए में बेचने वाला था।
- राजसमंद में कांकरोली पुलिस थाना क्षेत्र के राज्यावास गांव में पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद किया है। इसके बाद से गांव में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजदार हत्थार से बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- केकड़ी जिले के मोटावाला गांव से स्कूल जा रही एक महिला टीचर के अपहरण का मामला सामने आया है। इसके बाद से उसकी चार साल की बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है।
