राजस्थान में कहर ढा रहे बादल, 9 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का अलर्ट; जानें आज मौसम का हाल

आज का मौसम राजस्थान, 7 August 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में 7 से 9 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को भी कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जिससे बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है। आलम ये है कि अब बारिश कहर मचाने लगी है। बरसात के चलते सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। नदी-नाले उफान पर हैं। साथ ही कई जगहों पर बारिश के कारण हादसे भी हुए हैं। मंगलवार को भी कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां पर बारिश होने वाली है?

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने बुधवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार आज प्रदेश की राजधानी जयपुर समेत अजमेर, दौसा, धौलपुर, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जिलों में मौसम साफ रह सकता है। जिनमें जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनू, कोटा, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर शामिल हैं। इसके अलावा झुंझनूं में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

End of Feed