Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। इस दौरान आसमान साफ है और धूप भी तेज खिल रही है। जिससे दिन में तो गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन सुबह और शाम का मौसम ठंडा बना हुआ है। इस दौरान तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव भी दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी जिले को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। दीपावली तक प्रदेश में कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि नवंबर से राजस्थान में दिन में भी ठंड महसूस होना शुरू हो सकती है।
राजस्थान का मौसम
आज भी साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में आसमान साफ रहेगा। कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि रात में तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। जिसकी वजह से कुछ जिलों में ठंड बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार इस बार राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ने वाली है। दिसंबर मध्य से जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है। पिछले कई सालों की तुलना में इस साल अधिक सर्दी पड़ेगी। जिसका असर अभी से दिखने लगा है।
बाड़मेंर में रहा सबसे अधिक पारा
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा अजमेर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री, अलवर में 35 डिग्री, सीकर में 35.5 डिग्री, कोटा में 36 डिग्री, जैसलमेर में 39.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 36 डिग्री, जोधपुर में 39.1 डिग्री, बीकानेर में 40 डिग्री और माउंट आबू में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबस न्यूनतम तापमान सीकर में 15.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 40 से 80 फीसदी के बीच दर्ज हुई।
