दिल्ली

Weather Updates: Delhi NCR में प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड; IMD ने दिया अपडेट

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में नवंबर के पहले सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। फिलहाल दिन के समय कड़ी धूप निकलती है, जिससे तापमान में कमी नहीं दर्ज हो पा रही है, लेकिन अगले सप्ताह से ठंड का प्रभाव दिखने लगेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने अलग ही रुख अख्तियार कर लिया है। दिन के समय धूप खिली रहती है और रात के समय हल्की ठंडक का एहसास होता है। यानी कि कुल मिलाकर फिलहाल मिलाजुला मौसम दिख रहा है। हालांकि, जल्द ही मौसम बदलने वाला है। दिल्ली एनसीआर में नवंबर की शुरुआत से ठंड का प्रभाव दिखना शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही एनसीआर में प्रदूषण का भी कहर दिखने लगा है। हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो चुकी है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।

कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

दिल्ली-एनसीआर में दिन का तापमान अभी भी काफी अधिक है और धूप तेज चमक रही है। रात के तापमान में थोड़ी कमी आई है, लेकिन ठंड का अहसास नहीं हो रहा। दिवाली के बाद अगले सप्ताह तक सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ सकती है, लेकिन असली सर्दी का अनुभव 15 नवंबर के आसपास होने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में अभी कुछ दिनों तक गर्मी का मौसम जारी रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रातें थोड़ी ठंडी रहेंगी, लेकिन तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। 1 नवंबर से तापमान में हल्की सी गिरावट आ सकती है।

यूपी में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट के कारण रातें अब हल्की ठंडी हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है, ऐसा अनुमान लगाया है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29, 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article