राजस्थान में आज बदलेगी मॉनसून की चाल, 31 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, इन जगहों पर झमाझम बरसेंगे बदरा

आज का मौसम राजस्थान, 20 July 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज 31 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इनमें से 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • बारिश के अभाव में बढ़ा प्रदेश का तापमान
  • श्रीगंगानगर रहा सबसे गर्म शहर

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में मॉनसून की चाल धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी। साथ ही चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी था। लेकिन पूर्वानुमान के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हुई। हालांकि जोधपुर समेत एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई, लेकिन बाकी के इलाके सूखे ही रहे। इस बीच आज फिर से मौसम विभाग ने राजस्थान में बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 31 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें से 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में उदयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और झालावाड़ शामिल हैं। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

End of Feed