जयपुर

Rajasthan: नाबालिग छात्रा से शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने पोती मुंह पर कालिख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 06:14 PM IST

अध्यापक ने 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद पीड़ता के परिवार वालों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की पिटाई की। इतना ही नहीं पिटाई के बाद आरोपी के सिर और चेहरे पर भी कालिख पोत दी।

Image

Rajasthan: नाबालिग छात्रा से शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों ने पोती मुंह पर कालिख

Rajasthan Molesting Case: राजस्थान के गंगानगर जिले से एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक स्कूल के शिक्षक ने एक 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ किया है। वहीं, बताया यह जा रहा है कि इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, आरोपी शिक्षक ने आरोप लगाया है कि पीड़िता के परिवार वालों ने उनकी कथित तौर पर पिटाई की। इन सब मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

दरअसल, परिजनों ने शिक्षक पर आरोप लगाया है कि अध्यापक ने 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद पीड़ता के परिवार वालों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी शिक्षक की पीटाई की। इतना ही नहीं पिटाई के बाद आरोपी के सिर और चेहरे पर भी कालिख पोत दी। इन सब मामले की प्राथमिकी अध्यापक ने पीड़िता के परिवार वालों के खिलाफ भी दर्ज की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिवार वालों ने इस मामले की शिकायत शनिवार को दर्ज किया। जबकि आरोपी शिक्षक ने पीड़िता के परिजनों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी। हालांकि जांच अधिकारी और करणपुर की वृत्ताधिकारी सुधा पालावत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article