Barmer: कब्जा करने की नीयत से सरकारी जमीन पर खड़ा कर दिया 13 सिर वाले रावण का पुतला, प्रशासन ने जब्त किया

बाड़मेर में उसे समय विवाद की स्थिति बन गई जब तालाब के आगोर की जमीन पर 13 सिर वाले रावण का पुतला लाकर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुतले को हटाया गया।

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में दशहरे से पहले एक अजीबो-गरीब विवाद खड़ा हो गया। यहां सरकारी जमीन पर 13 सिर वाले रावण का पुतला लगाए जाने से माहौल गर्मा गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम को मौके पर पहुंचना पड़ा और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुतले को जब्त कर हटाया गया।

barmer ravan news

रावण को कब्जे में लेकर जाती पुलिस

तालाब की आगोर की जमीन पर लगाया गया पुतला

मामला बाड़मेर ग्रामीण ग्राम पंचायत क्षेत्र के जसदेर तालाब के पास संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने का है। यहां ग्राम पंचायत ने तालाब के पास की जमीन पर फेंसिंग कर पौधारोपण किया हुआ था। गुरुवार की सुबह अचानक किसी ने वहां 13 सिर वाले रावण का विशाल पुतला लाकर खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि जेसीबी मशीन से पौधे हटा कर भूमि पर अवैध कब्जे की साजिश के तहत पुतला खड़ा किया गया है। सरपंच ने इस संबंध में जिला और पुलिस प्रशासन को शिकायत दी।

End of Feed