सीकर में दुखद हादसा; 9 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में पसरा मातम

सीकर जिले के दातारामगढ़ से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां 9 साल की छात्रा की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। इंटरवल के दौरान स्कूल में टिफिन खोलते वक्त बच्ची अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। इलाज के लिए सीकर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई, जिससे परिजनों में शोक की लहर है।

Sikar News: सीकर जिले के दातारामगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 9 साल की प्राची कुमावत की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। प्राची चौथी कक्षा की छात्रा थी और दातारामगढ़ के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पढ़ती थी। घटना उस समय हुई जब स्कूल में इंटरवल के दौरान वह टिफिन खोल रही थी। तभी अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसका टिफिन बिखर गया।

Prachi Kumawat (File Photo)

प्राची कुमावत (फाइल फोटो)

शोर सुनकर क्लास में मौजूद अन्य बच्चों ने टीचर को सूचना दी जिसके बाद स्टाफ ने तुरंत बच्ची को संभाला और प्राथमिक इलाज के लिए उसे दातारामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बेहोशी की हालत में भर्ती किया और प्राथमिक उपचार के बाद हालत थोड़ी सामान्य बताई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सीकर रेफर कर दिया गया।

End of Feed