Rajasthan में मिशन मोड पर भर्तियां, 7674 नर्सिंग ऑफिसर की पोस्टिंग के आदेश; हेल्थ डिपार्टमेंट में भरे जाएंगे 20 हजार पद

राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर के 7674 पदों की पोस्टिंग के आदेश जारी किए गए हैं। में सात कैडर दंत तकनीशियन, ईसीजी तकनीशियन, लैब टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, सहायक रेडियोग्राफर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं नर्सिंग ऑफिसर के करीब 17 हजार पदों पर भर्ती का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

जयपुर: राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों के कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। रिकॉर्ड समय में 7 कैडर के 17 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण किया गया है। चिकित्सा विभाग ने गुरूवार को पारदर्शी तरीके से राज हेल्थ पोर्टल के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर के 7 हजार 674 अभ्यर्थियों के पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं।

Rajasthan Nursing Officer Posting

Rajasthan में 7674 नर्सिंग ऑफिसर के पोस्टिंग के आदेश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में नर्सिंग ऑफिसर के 7674 अभ्यर्थियों के पदस्थापन आदेश आज जारी किए गए हैं।

End of Feed