राजस्थान में बड़ा एक्सीडेंट, कार पर काल बनकर पलटा ट्रोला; 6 लोगों की मौत

राजस्थान के बीकानेर स्थित देशनोक में कार पर ट्रोला पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग देशनोक में किसी शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

बीकानेर में बुधवार आधी रात को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बीकानेर के देशनोक इलाके में स्थित ओवर ब्रिज पर एक ट्रोला ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान पास से गुजर रही कार पर पलट गया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची।

ROAD ACCIDENT IN BIKANER

राजस्थान में बड़ा एक्सीडेंट

मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और तीन जेसीबी की मदद से ट्रोले को किनारे किया। इसके बाद कार सवार सभी लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार नोखा की तरफ जा रही थी। पुलिस ने शवों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

End of Feed