Jaipur News: राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं, कांग्रेस पर बरसे CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने दो साल में वह काम कर दिखाया जो कांग्रेस पांच साल में नहीं कर पाई और अब तक चुनावी घोषणा पत्र के 70% वादे पूरे किए हैं।

Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को दो टूक शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने कभी संसद से लेकर पंचायत तक शासन किया, वही पार्टी भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और झूठ की राजनीति के कारण आज पतन की ओर चली गई है। जयपुर स्थित जल महल में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का पैसा जनता के कल्याण के लिए होता है, न कि भ्रष्टाचार के लिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन का उपयोग किसानों, मजदूरों, गरीबों और आम लोगों के हित में किया जाना चाहिए।

bhajanlal on corruption

राजस्थान में भ्रष्टाचार पर बोले भजनलाल (फाइल फोटो | PTI)

कांग्रेस पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में कई बार परीक्षा पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार पांच साल में जो काम नहीं कर पाई, भाजपा सरकार ने दो साल में कर दिखाया है। शर्मा के अनुसार, सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के करीब 70 प्रतिशत वादों को पूरा कर लिया है।

End of Feed