Jaipur News: न्यू सांगानेर रोड पर JDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 260 मकानों-दुकानों के अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

Jaipur News: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर न्यू सांगानेर रोड पर 260 अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। भारी पुलिस बल तैनात।

Jaipur News: सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने न्यू सांगानेर रोड पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू कर दिया है। राजस्थान हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के अनुपालन में की जा रही इस कार्रवाई के तहत करीब 260 मकानों और दुकानों के अवैध निर्माणों को चिन्हित कर हटाने की प्रक्रिया जारी है। यह अभियान गुर्जर की थड़ी चौराहे से लेकर सोडाला तक करीब तीन किलोमीटर के हिस्से में चलाया जा रहा है। वर्तमान में JDA का फोकस गुर्जर की थड़ी से आगे एक किलोमीटर के दायरे पर है।

Jaipur encroachment drive

गुर्जर की थड़ी से सोडाला तक सड़कें होंगी चौड़ी

100 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर रह गई थी 40-60 फीट

मास्टर प्लान और विभागीय दस्तावेजों के अनुसार, न्यू सांगानेर रोड की चौड़ाई 100 फीट तय है। हालांकि, सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जों और पक्के-अस्थाई निर्माणों के कारण इसकी वास्तविक चौड़ाई घटकर महज 40 से 60 फीट रह गई थी। इसके कारण आए दिन ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या बनी रहती थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने सड़क को उसके निर्धारित 100 फीट के आकार में बहाल करने के सख्त आदेश दिए थे। JDA को इस मामले में 6 अक्टूबर तक हाईकोर्ट में कंप्लायंस रिपोर्ट (अनुपालन रिपोर्ट) दाखिल करनी है, जिसके चलते प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी करने में जुटा है।

End of Feed