Jaipur Weather: जयपुर में ठंड का सितम जारी; कोहरे के आगोश में दिखी पिंक सिटी, जनजीवन प्रभावित

जयपुर का मौसम (जयपुर में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 Jan 2026: राजस्थान में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में घना से बेहद घना कोहरा छाया रहने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। ठंड और कोहरे के इस दोहरे असर से जनजीवन और यातायात दोनों बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

जयपुर में आज का मौसम (08 Jan 2026): राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज़ ठंड, शीतलहर और घने से बेहद घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जयपुर, सीकर, कोटा और बूंदी जैसे कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, कई स्थानों पर यह 50 मीटर से भी नीचे दर्ज की गई। कुछ इलाकों में स्थिति लगभग जीरो विजिबिलिटी जैसी बन गई, जिससे सड़क यातायात बाधित हुआ और रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के वैज्ञानिक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, बीते दो से तीन दिनों से प्रदेश में लगातार घना कोहरा बना हुआ है। इसके चलते दिन के तापमान में करीब 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल रही है।

Jaipur Weather: जयपुर में ठंड का सितम जारी; कोहरे के आगोश में दिखी पिंक सिटी, जनजीवन प्रभावित

जयपुर में मौसम का हाल

अगर राजधानी जयपुर के मौसम की बात करें तो पिंक सिटी में बुधवार सुबह लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार बहुत धीमी होने और वातावरण में नमी अधिक होने के कारण कोहरा देर तक बना हुआ है। कोहरे के चलते सूरज की रोशनी नहीं मिल पा रही, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। वहीं राजस्थान के सबसे ठंडे इलाकों में सीकर सबसे आगे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान वहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

End of Feed