Jaipur News: जयपुर-अजमेर हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, दो लोगों की मौत

जयपुर-अजमेर हाईवे पर गुरुवार देर रात बगरू के पास बारिश के पानी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद कार पलट गई। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल है।

Jaipur News: जयपुर-अजमेर हाईवे पर कल यानी गुरुवार 6 अगस्त की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार हो गई। यहां बगरू थाना क्षेत्र में बड़ के बालाजी के पास बारिश के पानी से भरी सड़क पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दो-तीन पलटी खा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार युवक और युवती की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Scorpio Jaipur Accident

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट में दो की जान गई

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मृतकों की पहचान श्रीमाधोपुर निवासी अमन मान (21) और सीकर निवासी रेवती (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए बगरू कॉम्युनिटी हेल्थ सेंटर के शवगृह में रखवाए हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

End of Feed