Jaipur News: राजधानी में बुलडोजर एक्शन, पांच अवैध धार्मिक स्थल ढहाए गए; पुलिस प्रशासन मुस्तैद

जयपुर में आज JDA का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यहां नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध निर्माण हटाए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर धारा 163 लागू और इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज यानी सोमवार 8 जून को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDU) की तरफ से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीच चौड़ा किया जाना है। इसी अभियान के तहत आज जयपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई।

Jaipur Bulldozer

जयपुर में बुलडोजर कार्रवाई

10-12 अवैध निर्माण आज ढहाए जाएंगे

बुलडोजर की कार्रवाई से पूर्व आज सुबह ASP सरोज दयाल ने कहा कि आज 10-12 अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। उन्होंने बताया कि इन अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा, क्योंकि इन्गहें सड़क की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यहां हालात सामान्य और शांत हैं, किसी तरह का कोई विरोध नहीं हो रहा है। ऐहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड की गई हैं। ASP ने बताया कि जनता शांति बनाए रखने में सहयोग कर रही है। अवैध निर्माण पर कार्रवाई के चलते जयपुर में भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

End of Feed