जयपुर में बुलडोजर एक्शन से पहले प्रशासन सतर्क; 24 घंटे इंटरनेट और सोशल मीडिया बंद, 22 जून तक धारा 163 लागू

7 जून की मध्यरात्रि से 8 जून की मध्यरात्रि तक जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ-साथ जयपुर उत्तर और जयपुर पूर्व जिलों के सभी थाना क्षेत्रों में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इस अवधि में व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तथा बल्क एसएमएस और एमएमएस सेवाओं पर भी रोक लागू रहेगी।

जयपुर में बुलडोजर एक्शन से पहले प्रशासन सतर्क;24 घंटे इंटरनेट और सोशल मीडिया बंद, 22 जून तक धारा 163 लागू

जयपुर में बुलडोजर एक्शन से पहले प्रशासन सतर्क। (फोटो- AI)

जयपुर में बुलडोजर एक्शन से पहले प्रशासन सतर्क। (फोटो- AI)

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा 8 जून को प्रस्तावित 'अतिक्रमण हटाओ' अभियान से पहले जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े एहतियाती कदम उठाए हैं। संभावित तनाव और अफवाहों को रोकने के उद्देश्य से शहर के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है।

End of Feed