जबलपुर में ‘हथकड़ी वाली कार’, पुलिस स्टेशन पर दिखा अजब-गजब नजारा, जानें क्या है मामला

जबलपुर के लॉर्डगंज थाने में शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में जब्त एक कार को हथकड़ी लगाकर परिसर में खड़ा कर दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस घटना के पीछे की वजह बता दी है, आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। लॉर्डगंज थाना परिसर में एक हथकड़ी लगी हुई कार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल शराब पीकर गाड़ी चलाने के एक मामले में पुलिस ने चार पहिया वाहन को ही हथकड़ी पहनाकर थाने में खड़ा कर दिया। इस मामले में अब पुलिस का आधिकारिक बयान भी सामने आ गया है। जिसमें बताया कि यह गलती ड्यूटी पर तैनात मुंशी के द्वारा हुई। जिससे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

AI Image

सांकेतिक फोटो (AI Image)

जबलपुर के लॉर्डगंज थाने के सीसीटीवी कैमरे के सामने एक सफेद आर्टिगा कार खड़ी नजर आ रही है, जिसके दरवाजे में हथकड़ी लगी हुई है। आमतौर पर पुलिस अपराध करने वाले आरोपियों को हथकड़ी पहनाती है। लेकिन यहां कार में हथकड़ी लगी हुई देखकर हर कोई हैरान रह गया। इस दृश्य को देख पहली नजर में ऐसा लगा मानो पुलिस ने किसी बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर थाने में खड़ा कर दिया हो, लेकिन असल मामला ही कुछ और था।

End of Feed