योगमय होगा उत्तर प्रदेश, 1.43 करोड़ छात्र-छात्राएं करेंगे योगाभ्यास; 1.32 लाख स्कूलों में होंगे सामूहिक कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को उत्तर प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों और 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 1.43 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राएं सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय समुदाय भी शामिल होंगे। राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, राज्य के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.43 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राएं सामूहिक योग सत्रों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में छात्रों के साथ शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अभिभावियों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत 78 हजार से अधिक छात्राएं भी योगाभ्यास करेंगी।

International Yoga Day 2026

यूपी में योगा डे की तैयारी

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

End of Feed