इंदौर दूषित जल मामले में सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, अपर आयुक्त को हटाया, निगम को भेजा नोटिस

Indore News: इंदौर में दूषित पानी प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपर आयुक्त को तत्काल हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मामले की समीक्षा की गई और प्रस्तुत रिपोर्ट पर चर्चा हुई।

Indore News: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी आपूर्ति से पैदा हुए गंभीर हालात के बाद अब मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव ने एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अहम प्रशासनिक फैसले लिए हैं। उन्होंने अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने के निर्देश जारी किए हैं, साथ ही प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण विभाग का प्रभार वापस लेने को कहा है।

indore.

इंदौर दूषित पेयजल मामले में मीटिंग करते सीएम मोहन यादव (फोटो- @DrMohanYadav51)

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (नगरीय प्रशासन एवं विकास) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

End of Feed