इंदौर के सयाजी होटल पर गिरी प्रशासन की गाज, एक्सपायर्ड सामान से लेकर साफ-सफाई में मिली खामियां; लाइसेंस हुआ सस्पेंड

इंदौर के सयाजी होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। निरीक्षण में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, पैकिंग डेट की कमी और किचन की स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने होटल का खाद्य लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है और किचन सील करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Indore News: महाराष्ट्र में खाद्य प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई के बाद अब इंदौर के चर्चित सयाजी होटल के खिलाफ जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा मानकों में लापरवाही को लेकर सख्त कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में होटल के किचन में कई ऐसी कमियां सामने आईं, जिन्हें नियमों के उल्लंघन से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्रवाई के बाद होटल के खाद्य लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से किचन को सील करने की कार्रवाई भी जल्द किए जाने की बात कही गई है।

Sayaji Hotel Indore

इंदौर के नामी सयाजी होटल पर प्रशासन की सख्ती

क्या-क्या पाया गया?

जानकारी के मुताबिक, होटल को लेकर शिकायत मिलने के बाद गुरुवार रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अचानक निरीक्षण के लिए पहुंची। अधिकारियों ने किचन में मौजूद खाद्य सामग्री, उसके रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। इस दौरान कुछ खाद्य पदार्थ एक्सपायर्ड पाए गए, जबकि कई सामग्री पर पैकिंग डेट का स्पष्ट उल्लेख नहीं था।

End of Feed