Indore Accident: शादी से लौट रही कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की गई जान

इंदौर में शादी समारोह से लौटते समय एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।

Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां भूसे से भरे एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह में गए थे। जहां से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया।

Accident

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)

देवास से इंदौर लौटते समय हादसा

पुलिस के अनुसार, यह हादसा इंदौर-नेमावर रोड पर करीब 1:30 बजे हुआ। कार सवार लोग इंदौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी देवास जिले में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जहां से वापस इंदौर आते समय उनकी मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल (MUV) को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed