Indore News: झगड़े के बीच सहपाठियों ने राउंडर से 108 बार गोदा छात्र का पैर, CWC ने तलब की रिपोर्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2023, 03:37 PM IST

Indore School Fight: इंदौर के एक निजी विद्यालय में 24 नवंबर को दोपहर दो बजे के आस-पास चौथी क्‍लास के स्‍टूडेंट के पैर पर उसके सहपाठियों ने हमला कर दिया। उन्‍होंने छात्र का पैर कंपास से 108 बार गोद डाला।

Indore School Fight: इंदौर के एक निजी विद्यालय में झगड़े के दौरान चौथी कक्षा के छात्र के पैर पर उसके तीन सहपाठियों द्वारा ज्यामिति की पढ़ाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण ‘‘राउंडर’’ यानी से कथित तौर पर 108 वार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का संज्ञान लेते हुए बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने सोमवार को पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब की। सीडब्ल्यूसी की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

​inodre news, classmates attacked with 108 times, indore violence, indore school violence, indore latest news


इंदौर में बच्‍चे पर हमला। (सांकेतिक फोटो)

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पल्लवी पोरवाल ने बताया कि उन्हें पता चला है कि एयरोड्रम थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में 24 नवंबर को हुए झगड़े के दौरान चौथी कक्षा के छात्र के पैर पर उसके सहपाठियों ने ‘‘राउंडर’’ से कथित तौर पर 108 वार किए। उन्होंने कहा, "यह मामला चौंकाने वाला है। हमने पुलिस से इसकी जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि पता लगाया जा सके कि इतनी कम उम्र के बच्चों के इस हिंसक बर्ताव की वजह क्या है?’’ पोरवाल ने कहा कि सीडब्ल्यूसी घटना से जुड़े सभी बच्चों और उनके परिजनों की काउंसलिंग भी करेगी और पता लगाएगी कि क्या बच्चे हिंसक दृश्यों वाले वीडियो गेम खेलते हैं?

End of Feed