Indore Accident: एक्टिवा को टक्कर मार आग से धधक उठी बस, नीचे फंसे युवक की ऐसे बची जान

Indore Accident News: इंदौर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बस ने एक्टिवा सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक बस के नीचे फंस गया और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला। जिसके बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बस में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Indore Accident News: इंदौर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां एक बस ने एक्टिवा सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक बस के नीचे फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बस के नीचे से निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बस में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। साथ ही तुकोगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Indore Fire.

एक्टिवा से टक्कर के बाद बस में लगी आग

सांवेर से इंदौर की ओर आ रही थी बस

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान संतोष के तौर पर हुई है। बुधवार सुबह वह अपनी एक्टिवा से राजकुमार ब्रिज से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। यह बस सांवेर से इंदौर की ओर आ रही थी। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष एक्टिवा सहित बस के नीचे फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे तुरंत नीचे से बाहर निकाला। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

End of Feed