रेल यात्रियों से जुड़ी बड़ी खबर, अब हाफ टिकट पर नहीं मिलेगा ये लाभ; रेलवे ने बदला नियम

भारतीय रेलवे ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ये बदलाव ट्रेन में हाफ टिकट लेने से जुड़ा हुआ है।

भारतीय रेलवे (Indian Railway) में सफर करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें, क्योंकि रेलवे ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा। अगर आप भी अपने बच्चों के साथ कहीं यात्रा करने वाले हैं, तो ये आपके काम की खबर है। अब ट्रेन में यात्रा के दौरान बच्चों के हाफ टिकट लेने पर वैकल्पिक बीमा योजना (Optional Insurance Plan) का लाभ नहीं मिलेगा। रेलवे ने इससे जुड़े नियम बदल दिए हैं। नए नियम के मुताबिक, बच्चे के फुल टिकट लेने पर ही वैकल्पिक बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा।

railway

फाइल फोटो।

रेलवे ने वैकल्पिक बीमा शुल्क बढ़ाया

इसके अलावा रेलवे ने वैकल्पिक बीमा योजना शुल्क को भी बढ़ा दिया है। पहले टिकट बुक करने पर वैकल्पिक बीमा योजना का लाभ लेने के लिए यात्रियों को 35 पैसे का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था, लेकिन रेलवे ने अब इसे बढ़ाकर 45 पैसे कर दिया है। यानी कि अब रेलवे में यात्रा के दौरान वैकल्पिक बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपनी जेब से अतिरिक्त 45 पैसे देने पड़ेंगे, तभी आप वैकल्पिक बीमा योजना का लाभ ले सकेंगे।

End of Feed