आग उगल रहा है सूरज, गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें; पूरी लिस्ट यहां है

Indian Railways Summer Special Train Full List: सूरज भले ही आग उगल रहा हो, लेकिन पहाड़ों में तो मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्मी की छुट्टियों में आपने घूमने का कार्यक्रम तो बनाया होगा। भारतीय रेलवे 28 स्पेशल ट्रेनें चला रही है, ताकि आप गर्मी की छुट्टियों का भरपूर आनंद ले सकें। तो फिर देर किसा बात की, लिस्ट देखें और पैकिंग शुरू कर दें।

बच्चों की गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। शहर में सूरज आग बरसा रहा है। ऐसे में आप भी सुहाने सफर पर निकलने का कार्यक्रम बना ही रहे होंगे। लेकिन ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए प्रोग्राम बनाने से कतरा भी रहे होंगे। लेकिन आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने आपकी इस चिंता को दूर करने की पूरी तैयारी कर रखी है। आप तो बस बच्चों और अपने करीबियों के साथ घूमने का प्लान बनाओ। स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था भारतीय रेलवे कर ही रही है। विशेषतौर पर अगर आप बिहार की राजधानी पटना में रहते हैं तो आपके पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन विकल्प हैं। आप स्पेशल ट्रेन में सवार होकर पहाड़ों से लेकर समुद्र किनारों तक का सफर आसानी से कर पाएंगे।

Indian-Ralways

भारतीय रेलवे

पूर्व मध्य रेलवे गर्मी के इस मौसम में 1 जुलाई तक कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। स्पेशल ट्रेनों के चलने से आम ट्रेनों में टिकट की मारामारी भी नहीं होगी और आपको कंफर्म टिकट मिलना भी आसान हो जाएगा। तो फिर देर किस बात की... बनाओ प्लान और यहां स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट दी जा रही है, उनमें से किसी में भी फटाफट टिकट बुक कर लो।

End of Feed